Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडदेवघरभाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची की मेयर डॉ. आशा...

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा बुधवार को पहुंचीं देवघर

इस अवसर पर देवघर नगर के भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय मंत्री बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंची और बाबा वैद्यनाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की देशवासियों के सुख-समृद्धि और सुखद भविष्य की कामना की। मंदिर प्रांगण में नगर के कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद दत्त ने शॉल ओढ़ाकर राष्ट्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। इस क्रम में चंद्रशेखर खवाडे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा के साथ आए शशांक राज जी, सुशांत मिश्रा जी समेत सभी आगंतुकों को बाबा वैद्यनाथ की तस्वीर प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही मंदिर के पंडा व पुरोहितों ने मंत्रोच्चार कर सभी को आशीर्वाद दिया ।इस अवसर पर पंडित रोनित द्वारी, चंद्रशेखर खवाड़े सहित देवघर नगर के सागर झा, मनोज भार्गव, रमेश राय व अन्य कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। देवघर दौर के दौरान राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने विशेष सुविधा का उपयोग न करते हुए विधिवत रूप से संकल्प कराने के बाद सामान्य लाइन के माध्यम से संस्कार मंडप होते हुए मंदिर में प्रवेश किया और विधि-विधान के साथ बाबा वैद्यनाथ की पूजा की और बाबा वैद्यनाथ से राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular