34 C
Jharkhand
Thursday, May 15, 2025
spot_img
Homeझारखंडरश्मि प्रकाश बनीं राजद प्रदेश महिला अध्यक्ष

रश्मि प्रकाश बनीं राजद प्रदेश महिला अध्यक्ष

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में रश्मि प्रकाश को प्रदेश महिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव भी उपस्थित थे।

कैलाश यादव ने कहा कि रश्मि प्रकाश अत्यंत लोकप्रिय और युवा नेत्री हैं। वे झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू हैं। रश्मि प्रकाश को उनकी कुशल, मेहनती और संघर्षशील छवि के लिए जाना जाता है। उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रखर वक्तृत्व कला से प्रभावित होकर, उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में चतरा विधानसभा से राजद उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि, चुनाव में उन्हें लोजपा के उम्मीदवार जनार्दन पासवान से कम वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

प्रदेश महिला अध्यक्ष के रूप में रश्मि प्रकाश की नियुक्ति पर श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा सहित अन्य सभी राजद पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सभी का मानना है कि रश्मि प्रकाश अपने नेतृत्व से राज्य के 24 जिलों में मजबूत संगठन खड़ा करेंगी। साथ ही, वे महिलाओं के अधिकारों और न्याय के लिए अपनी सक्रिय राजनीतिक कार्यशैली से युवाओं और महिलाओं को राजद की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा और सामाजिक न्याय की नीति के प्रति प्रेरित करेंगी। रश्मि प्रकाश लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नीतियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img