Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर के लातेहार  जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश गंझू...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर के लातेहार  जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश गंझू को मनोनीत किया गया

रिपोर्ट- संजय गुप्ता

डकरा खलारी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर के लातेहार  जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश गंझू मनोनीत किया गया । उक्त जानकारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव प्रीतम सांड लोहरा ने दी। साथ ही अनगडा प्रखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर सुरेश वेदिया को नियुक्त किया गया। 

इनके मनोनयन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अनीता एक्का एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारियों ने बधाई दी। साथ कहा कि इनके पार्टी में आ जाने से पार्टी को  विस्तार करनें में मजबूती मिलेंगी। एवं लातेहार जिला में एस टी,एससी,ओबीसी की एकता को बनाए रखने के साथ साथ शिक्षा ,स्वास्थ्य, एवं विकास के मुद्दों पर कार्य करने के लिए हमेशा लोगों के साथ है।

इनके मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कालेश्वर बौद्ध, कार्यकारी अध्यक्ष अमर महतो, प्रधान महासचिव प्रीतम सांड लोहरा, युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अजय करमाली, जिला उपाध्यक्ष दीपक लोहरा, रवीन्द्रनाथ चौधरी,तेजू लोहरा, आकाश मुण्डा, मुबारक अंसारी, मोहित कुमार आशेष्वर रजवार, रविन्द्र उराव सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे। 

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular