Wednesday, May 1, 2024
spot_img
Homeझारखंडराजद हेमंत सोरेन के साथ मजबूती से खड़ी है -रंजन कुमार यादव

राजद हेमंत सोरेन के साथ मजबूती से खड़ी है -रंजन कुमार यादव

झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा द्वारा झारखंड में जनता की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए येन केन प्रकारेण कर एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करना झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता के साथ साथ पूरे आदिवासी समाज का अपमान कर रही है।

जेएमएम,राजद,कांग्रेस,माले के विधायकों के समर्थन के साथ बहुमत प्राप्त होने के बावजूद चंपई सोरेन को संवैधानिक पद पर आसीन राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का न्योता देने में विलंब कर संवैधानिक संकट पैदा कर खरीद फरोख्त को बढ़ावा दे रही है उससे ऐसा प्रतीक होता है कि भाजपा राजभवन को अपने कार्यालय और राज्यपाल को अपने दल का नेता के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

संविधान,लोकतंत्र,आदिवासी,दलित,पिछड़ा, अल्पसंख्यक,युवा,किसान,महिला,गरीब विरोधी भाजपा का चेहरा पूरे देश के सामने आ गया है।

श्री यादव ने आगे कहा कि केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार IT,CBI,ED जैसी स्वायत्त संस्थाओं को अपना पार्टी का प्रकोष्ठ बनाकर विपक्ष मुक्त देश बनाने के लिए संविधान को ताक पर रख नंगा नाच कर रहा है।आज संविधान लोकतंत्र के साथ देश भी खतरे में है।

श्री यादव ने आगे कहा कि अहंकार से चूर भाजपा का हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी। राष्ट्रीय जनता दल पूरे मजबूती से हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular