Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी से मनाया माही का जन्मदिन

ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी से मनाया माही का जन्मदिन

सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन ,स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन एवं गार्डेनआइस के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ सादगी ढंग से राँची के राजकुमार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 40 वां जन्मदिन मनाया. बुधवार को सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन,स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन एवं गार्डेनआइस ने संयुक्त रूप से रांची के राजकुमार एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 40 वां जन्मदिन कांके डैम स्थित हथिया गोंदा स्थित बिरसा उच्च विद्यालय मैदान में ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ सादगी पूर्वक मनाया.

इस अवसर पर ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपने साथियों के साथ हाथों में माही की तस्वीर लेकर केक काटकर माही का 40 वां जन्मदिन मनाया एवं अपने चहिते खिलाड़ी की लंबी उम्र की कामना की.

इस मौके पर कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी को लेकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का सही तरीके से पालन करते हुए रांची के राजकुमार एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का 40 वा जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया.

इस अवसर पर अशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन,गार्डेनआइस के शरद खेतान,आदिनाथ पांडेय,धीरज अग्रवाल ,राजकुमार मंडल,कविता, राधिका ,सुरेश,रोहन समेत अन्य ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ीगण उपस्थित थे.यह जानकारी अमन ने दी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular