Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeझारखंडभारतीय जन मोर्चा के संस्थापक एवं जमशेदपुर के विधायक सरयू राय अब...

भारतीय जन मोर्चा के संस्थापक एवं जमशेदपुर के विधायक सरयू राय अब बीसीसीएल के मजदूरों का भी करेंगे मार्गदर्शन

भारतीय जन मोर्चा के संस्थापक एवं जमशेदपुर के विधायक सरयू राय बीसीसीएल के मजदूरों का भी मार्गदर्शन करेंगे। कोल वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन ने उन्हें अपना मार्गदर्शक एवं संरक्षक चुना है। शुक्रवार को विधायक सरयू राय के आवास पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सिंह, महामंत्री हरिशंकर सिंह, सुदर्शन सिकू, उमेश मंडल, अनिल कुमार, नवीन कुमार आदि मिलने पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय जन मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और धनबाद जिला अध्यक्ष उदय सिंह भी मौजूद थे।

सी डब्ल्यू डब्ल्यू ए के अध्यक्ष ओम सिंह ने बताया कि जल्द ही सरयू राय धनबाद का दौरा करेंगे और कोयला मजदूरों की समस्याओं को लेकर बैठक एवं सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सीसीएल में भी सी डब्ल्यू डब्ल्यू ए के संगठन का विस्तार किया जाएगा।

ओम सिंह पहले भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष थे। भारतीय मजदूर संघ राजनीतिक क्षेत्र से वास्ता नहीं रखना चाहता। बावजूद इसके भाजपा के आमंत्रण पर पिछले चुनाव में कलराज मिश्र के साथ श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में भाग लेने पर उनका संगठन के नेताओं से मनमुटाव हो गया था। इसके बाद पिछले दिनों कोयला क्षेत्र में हुई हड़ताल में छुट्टी लेने की वजह से उन्हें बीएमएस से बाहर कर दिया गया। इसके बाद सिंह ने सी डब्ल्यू डब्ल्यू ए का गठन किया। सिंह के मुताबिक पहले उन्होंने विधायक राज सिन्हा से भी अपील की थी कि वे एसोसिएशन का संरक्षक बने। उनके इनकार करने के बाद सरयू राय के मार्गदर्शन में मजदूर आंदोलन खड़ा करने का निर्णय लिया गया। राय इसके लिए सहर्ष तैयार हो गए।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular