Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeझारखंडजमशेदपुरसोशल मीडिया पर मिला सरयू राय को करारा जवाब

सोशल मीडिया पर मिला सरयू राय को करारा जवाब

उलीडीह टैंक रोड निवासी जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय ने शुक्रवार को टाइगर मोबाइल को ओवरटेक किया तो जवानों ने उस पर इतनी लाठी बरसाई कि गहरे निशान पड़ गए। इस घटना के बाद रविवार को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को विधानसभा चुनाव में हराने वाले पूर्व मंत्री सरयू राय ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘भले ही लम्बी मूंछें रखे, लाठी भांजे, पर पुलिस शब्द हिन्दी में स्त्रीलिंग है। इसके बाद उनके इस ट्वीट को लेकर कई लोगों ने करारा रिप्लाई किया।’

एक ने लिखा- स्त्रीलिंग को इतना कमजोर क्यों समझते हैं। आपके इस tweet का मतलब तो यही निकलता है। यह मानसिकता गलत है। पुलिस सेना में स्त्री अपना परचम लहरा रही है। सोच बदले विचार खुद बदल जाएंगे।

किसी ने लिखा- ‘नाम तो सरयू भी स्त्रीलिंग ही है और आप तो मूंछें भी नहीं रखते।’

https://twitter.com/07deap/status/1414096310093844498

सरयू राय के इस ट्वीट को 560 से भी ज्यादा लाइक मिले। रिप्लाई के दौरान एक व्यक्ति ने लिखा- ‘स्त्रीलिंग को मजाक समझने की भूल ना करें आप अपने क्षेत्र के सभी लिंग का प्रतिनिधित्व करते हैं, आपको ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए जो स्पष्ट नहीं है। राजनीति करें लेकिन सिर्फ दूसरों को आरोपित और बदनाम करने की भूल ना करें। जनता आपके कर्मों से भी वाकिफ है।

‘ वहीं, एक ने लिखा- ‘वाह क्या बात है, सलाम करते हैं आपकी सोच को, इन्हें कोई इक्कीस तोपों की सलामी दो यार’

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular