Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे और आखिरी दिन नमाज के...

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे और आखिरी दिन नमाज के लिए कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर सात सदस्य कमेटी गठित

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे और आखिरी दिन गुरुवार को भोजनावकाश के बाद सभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच स्पीकर ने नमाज के लिए कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर सात सदस्य कमेटी गठित कर दी है।

झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी को कमेटी का संयोजक बनाया गया है, जबकि विधायक सरफराज अहमद, प्रदीप यादव, विनोद सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, दीपिका पांडेय सिंह और लंबोदर महतो को सदस्य बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि सदन मे पिछले दिनों से जैसा गतिरोध हुआ, वह काफी गंभीर है। ऐसा गतिरोध राज्य के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में नमाज के कमरा आवंटित करने को लेकर एक कमेटी का गठन कर रहे हैं। कमेटी 45 दिन में सदन को रिपोर्ट सौंप देगी। उन्होंने कहा कि कमेटी जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपे।

मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को सदन में चार विधेयक पास किए गए। इसमें झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय विधेयक 2021, झारखंड पंचायत राज (संशोधन) विधेयक 2021, झारखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन विधेयक) 2021 और झारखंड वित्त विधेयक 2021 शामिल हैं।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular