Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeफिल्मी दुनियारांची में थ्रिलर एक्शन फिल्म यमदूत की शूटिंग जारी

रांची में थ्रिलर एक्शन फिल्म यमदूत की शूटिंग जारी

रांचीः राजलक्ष्मी बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म यमदूत की शूटिंग इन दिनोें रांची शहर के विभिन्न इलाकोें मेें हो रही है। रविवार को शहर के अलग अलग क्षेत्रों मेें फिल्म की शूटिंग हुई। फिल्म के निर्माता सुनील चालक ने बताया कि भोजपुरी फिल्म यमदूत पूरी थ्रिलर एक्शन और लव ट्रायंगल के ऊपर आधारित है। फिल्म में झारखंड के मनमोहक दृश्यों को शूट किया गया है। इस फिल्म के गाने में कर्णप्रिय है, जो दर्शकों को पंसद आयेगा। फिल्म को मार्च में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की शूटिंग अंतिम चरणों मेें हैं। श्री चालक ने बताया कि फिल्म के लेखक संदीप स्वरांश है। फिल्म में मुख्य अभिनेता वीर सिंह, अभिनेत्री अमृता पांडे, आकांक्षा दुबे, अवंतिका यादव है। सह कलाकार सुशील सिंह, बृजेश त्रिपाठी, शांतनु सिंह, विनोद गिरी, तरुण नायक आदि भी नजर आएंगे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular