Tuesday, May 7, 2024
spot_img
Homeझारखंडसिमडेगा जिला देश भर में हॉकी सिमडेगा के नाम से जाना जाय-अर्जुन...

सिमडेगा जिला देश भर में हॉकी सिमडेगा के नाम से जाना जाय-अर्जुन मुंडा

सिमडेगा:- केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज हाॅकी की नगरी सिमडेगा में जिला के विभिन्न खेल संघ के पदाधारियों के साथ बैठक की।केन्द्रीय मंत्री सह सांसद श्री अर्जुन मुंडा जिले के सभी खेल संघ के साथ बैठक कर हाॅकी की नर्सरी सिमडेगा में हाॅकी के साथ साथ सभी खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। श्री अर्जुन मुंडा जी ने कहा सिमडेगा हाॅकी के ब्रांड के रूप में विकसित होगा। साथ हीं यहां अन्य खेलों को भी बढ़ावा देते हुए उसके अनुकुल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जाएगे।

टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंच कर हॉकी ने फिर पुरानी दिन को वापस लौटाने का भरोसा दिखाया है,
2024 में हॉकी के बेहतर के लिए सिमडेगा जिला क्या बेहतर कर सकता है इसके लिए प्रयास किया जाए ,भारत सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर हेतु जितनी भी पैसा की आवश्यकता होगी राज्य सरकार प्रपोजल भेजें मैं उस दिशा में पैसा दिलाने का प्रयास करूंगा,सिमडेगा में खेल के प्रति बिजन डेकोमेंट्स बननी चाहिए जिससे खिलाड़ी नेशनल इंटरनेशनल स्तर तक पहुंच कर देश और राज्य का नाम रोशन करे, सभी खेल संघ कोर्डिनेशन बना कर सिर्फ हॉकी ही नही बल्कि सभी खेलों में सिमडेगा जिला आगे बढ़े उसका प्रयास हो,मौके पर हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक नही होने सहित कई मांगो को केंद्रीय मंत्री के पास रखा।उन्होंने जिला में उपलब्धि प्राप्त कई हॉकी,कुश्ती,तीरंदाजी,फुटबाल, एथलेटिक्स खेलो की संक्षिप्त जानकारी भी लिखित रूप से दिए ,साथ ही क्रिकेट एसोसिएशन के तौकीर उस्मानी अप एवं श्रीराम पूरी ने भी विभिन्न खेलों से संबंधित सुझाव रखा। मौके पर सिमडेगा उपायुक्त श्री शुशांत गौरव, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक,जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह,पूर्व मंत्री श्री मति विमला प्रधान,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, सो मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता सहित सभी खेल संघ के सदस्य मौजूद थे,हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खेल संघ की ओर से माननीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी को हॉकी स्टिक देकर स्वागत किया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular