31.7 C
Jharkhand
Wednesday, February 12, 2025
spot_img
HomeझारखंडJLKM के पूर्व महासचिव दीपक महतो AJSU में शामिल, सुदेश महतो ने...

JLKM के पूर्व महासचिव दीपक महतो AJSU में शामिल, सुदेश महतो ने किया स्वागत

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और JLKM के पूर्व महासचिव दीपक महतो ने आज रांची स्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर हाल ही में AJSU पार्टी में लौटे झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर भी मौजूद थे। प्रवीण प्रभाकर ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की है।

सूत्रों के अनुसार, जल्द ही दीपक महतो भी औपचारिक रूप से आजसू में अपनी वापसी करेंगे। दीपक महतो पहले आजसू पार्टी के एक सक्रिय और पुराने नेता थे। एक साल पहले उन्होंने जयराम महतो का साथ देकर JLKM का केंद्रीय महासचिव पद संभाला था।

हालांकि, जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनावों से पहले ही दीपक महतो और जयराम महतो के बीच मतभेद उभर आए, जिसके चलते उन्होंने JLKM के महासचिव पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया। हाल के दिनों में दीपक महतो का आजसू पार्टी से संपर्क बढ़ा और आज उन्होंने सुदेश महतो से मुलाकात कर पार्टी में वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img