29.1 C
Jharkhand
Saturday, July 19, 2025
spot_img
Homeझारखंड न्यूज़रांची न्यूज़आजसू के स्थापना दिवस की तैयारी का जायजा लेने खेलगांव पहुंचे सुदेश...

आजसू के स्थापना दिवस की तैयारी का जायजा लेने खेलगांव पहुंचे सुदेश महतो

रांची। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो आज स्थापना दिवस समारोह की तैयारी का जायजा लेने खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम पहुंचे और तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उनके साथ झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर भी थे।

श्री प्रभाकर ने बताया कि आजसू पार्टी 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी कार्यकर्ता बलिदान दिवस समारोह की तैयारी में जोर-शोर से जुट चुके हैं। कार्यक्रम में पूरे राज्य के सभी जिलों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। समारोह स्थल पर भी व्यापक तैयारी की जा रही है।

श्री महतो ने समारोह में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए स्टेडियम में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की भी जानकारी ली और संथाल परगना समेत दूर दराज से आ रहे कार्यकर्ताओं के लिए विशेष निर्देश दिया। उन्होंने मंच, बैठने और भोजन व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। श्री महतो ने समारोह स्थल पर ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, रमेश गुप्ता, पीयूष चौधरी, ओम वर्मा, राकेश सिंह, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, प्रकाश मंडल, तौफीक, अमित वर्मा, हबीब, सद्दाम, रोहित महतो, दीपक, राजू, उत्कर्ष महतो, सूरज गुप्ता, जय श्रीवास्तव, मनोज महतो, बिशु रजवार, अरुण दांगी, कुणाल महतो, जयदेव नायक, रिजवान, हफ़ीजुल, आरिफ, वसीम, महताब आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The Real Khabar

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img