Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडखीरू के सिर पर फिर से प्रदेश अध्यक्ष का ताज, समर्थकों ने...

खीरू के सिर पर फिर से प्रदेश अध्यक्ष का ताज, समर्थकों ने दी बधाई

झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव बेनी माधव झा ने खीरू महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। कहा कि इससे उनके मनोनयन के बाद पार्टी को उनके अनुभव से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि जनता दल यूनाइटेड के नई दिल्ली के जंतर-मंतर रोड स्थित प्रधान कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने देश के विभिन्न प्रांतों के संगठन में फेरबदल किया गया। इस क्रम में बहुत दिनों से रिक्त चल रहे झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पूर्व विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता खीरू महतो को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया7 साथ ही पूर्व विधान पार्षद सह राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह को प्रदेश प्रभारी व गुलाब महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड में नए संगठनात्मक बदलाव कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा।

नई दिल्ली स्थित जदयू पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने झारखंड के पूर्व विधायक खीरू महतो को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा धनबाद निवासी गुलाब महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष बुधवार को मनोनीत किया। इसके लिए धनबाद जनता दल यू हार्दिक बधाई देती है। पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि खीरू महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनने से धनबाद सहित पूरे झारखंड में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खीरु महतो के राजनीतिक परिपक्वता को देख इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने का काम किया है। उक्त दोनों नव मनोनीत नेताओं को प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव अरविंद राय, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, सुभाष राय, केके तिवारी, पार्वती देवी, रामदेव चंद्रवंशी, अनीता देवी, पुष्पा पांडे, रीता रानी मंडल, शिव चरण महतो, स्मृतिकांत सिंह, अशोक सिंह, बैजू सिन्हा, शंकर सिंह, शंकर चौरसिया, कामेश्वर यादव तथा भगवान दास शर्मा ने बधाई दिया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular