Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeझारखंडकांग्रेस पार्टी का झंडा-बैनर हाथों में लेते हुए नारेबाजी करते अलबर्ट एक्का...

कांग्रेस पार्टी का झंडा-बैनर हाथों में लेते हुए नारेबाजी करते अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे,और वहां सड़क पर बैठ किया प्रदर्शन

रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बन्द का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर पूर्वाह्न 11 बजे कांग्रेस भवन, रांची से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पार्टी का झंडा-बैनर हाथों में लेते हुए नारेबाजी करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे और वहां सड़क पर बैठक प्रदर्शन किया। इसके उपरांत अलबर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक होते हुए जैन मंदिर, पुस्तक पथ, रंगरेज गली, गांधी चौक, महावीर चौक के दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों को आज बंद रखें। कंाग्रेस कार्यकर्ताओं के आग्रह पर लोगों ने स्वतः बन्द का समर्थन किया और अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद किया।

ज्ञात हो विगत 20 सितंबर 2021 को कंाग्रेस भवन, रांची में सभी गैर भाजपाई दलों की एक बैठक आहूत हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि केन्द्र सरकार के तीन कृषि काले कानून को निरस्त करने को लेकर 27 सितंबर को आहूत भारत बन्द को सड़क पर उतर कर समर्थन किया जाएगा।

गौरतलब हो कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी वाली भाजपा सरकार इस देश में लोकतंत्र का हनन कर रही है, संविधान को कुचल रही है, बेरोजगारी चरम पर है, देश के अन्नदाता नौ माह से सड़कों पर आंदोलनरत हैं लेकिन भाजपा की सरकार अपने अहंकार और तानाशाही रवैये से देश के अन्नदाताओं को आत्महत्या करने को विवश कर रही है। इसी के खिलाफ किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत भारतबंद का समर्थन करते हुए कांग्रेस सहित सभी गैर भाजपाई दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरने का काम किया।

आज के भारत बंद के समर्थन में कंाग्रेस पार्टी के प्रदेश कंाग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, सतीष पॉल मुंजनी, अमुल्य नीरज खलखो, रवीन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, अभिलाषा साहु, केदार पासवान, विनय सिन्हा दीपू, मदन मोहन शर्मा, सुनील सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सुन्दरी तिर्की, दीपक ओझा, राजेश चन्द्र राजू, इन्द्रजीत सिंह, दिनेश लाल सिन्हा, राजन वर्मा, अजय सिंह, प्रेम कुमार, नीरज भोक्ता, विशाल सिंह, कमल ठाकुर, रश्मि चन्द्र पिंगुआ, कुमार रौशन, ओम प्रकाश व्यास, राजू राम, अनिता सिन्हा, निलम सहाय सहित सैकड़ों की नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular