Friday, March 22, 2024
spot_img
Homeझारखंडअमेरिकी डॉक्टर्स के टीम ने किया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सम्मानित

अमेरिकी डॉक्टर्स के टीम ने किया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सम्मानित

कोरोना काल में पहली और दूसरी लहर में झारखंड ने बेहतर प्रबंधन किया हैं, कोरोना काल में सीमित संसाधनों में भी कुशल प्रबंधन और बेहतरीन कार्य के बदौलत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना कंट्रोल में अपनी महती भूमिका निभाई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हर छोटी बड़ी चीजों की स्वयं मोनिटरिंग करते रहे और संकट से राज्य को उबारा, उनके मेहनत और कार्यकुशलता के कारण ही आज राज्य में रिकवरी दर 99% के करीब हैं जबकि एक्टिव केस की संख्या 800 के करीब हैं।

इस सभी उपलब्धि के कारण आज IMA की वीमेन विंग की चैयरपर्सन डॉ भारती कश्यप ने अमेरिकी डॉक्टर्स की टीम के की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

सम्मान जनता और स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित: बन्ना गुप्ता

इस सम्मान को पाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने IMA और अमेरिकी डॉक्टर्स के टीम का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी और राज्य के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों समेत हरेक व्यक्ति जो कोरोना संक्रमण के साथ लड़ाई लड़ा हैं उनका आभार जताया है।

उन्होंने इस सम्मान को राज्य की जनता को समर्पित किया है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular