Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeझारखंडआज भी जारी है शहीद निर्मल महतो की लड़ाई - गौतम सिंह

आज भी जारी है शहीद निर्मल महतो की लड़ाई – गौतम सिंह

राँची। झारखण्ड के पुरोधा एवम आजसू के संस्थापक शहीद निर्मल महतो का झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अमूल्य योगदान रहा है। उनके विचारों ने शोषित, वंचितों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को साथ लेकर झारखंड आंदोलन को प्रेरित करने किया था, आजसू उनके विचारों को मरने नहीं देगी। आजसू उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाकर युवाओं के लिए अहितकारी ठगबंधन सरकार के खिलाफ क्रांति लाने की आवश्यकता है। आज भी जारी है शहीद निर्मल दा की लड़ाई, उनके सपनों का झारखंड हम सब मिल कर तैयार करना है। यह बातें आजसू के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कही।

आजसू ने हरमू रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस मनाया एवम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित किया। आजसू के पदाधिकारियों ने बारी बारी से शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं उनके बलिदान को याद करते हुए एक मिनट का मौन रखा।

आजसू के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने कहा कि झारखंड अलग राज्य निर्माण के आंदोलन में निर्मल महतो का अतुल्य योगदान रहा है। झारखंड उनके इस योगदान को कभी नहीं भुला सकता है।

आजसू की प्रदेश सचिव ज्योत्सना केरकेट्टा ने कहा कि निर्मल दा के बलिदान से हमें राज्य के नवनिर्माण की प्रेरणा मिलती है। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चल कर ही सपनों का झारखंड बनाया जा सकता है। उन्होंने जैसे युवाओं का नेतृत्व करते हुए झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी वैसे ही उनसे प्रेरणा लेते हुए युवाओं अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।

आज भी जारी है शहीद निर्मल  महतो की लड़ाई - गौतम सिंह

आजसू ने सामाजिक न्याय मार्च का किया शुभारंभ

आजसू ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर सामाजिक न्याय मार्च का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र नेताओं ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को 27% करने के हेमन्त सरकार के चुनावी वादे को स्मरण कराने हेतु स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर किया।

आजसू के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कि झारखंड के पिछड़ों को राष्ट्रीय मानक के आधार पर आरक्षण मिलना उनके संवैधानिक अधिकार से जुड़ा मामला है। आरक्षण सिर्फ आर्थिक नही प्रतिनिधित्व और भागीदारी का सवाल है। पिछड़ों की बहुत बड़ी आबादी राज्य में है जबकि उनको समाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नही है। सरकार को पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बढ़ा कर 27% करते हुए अपने चुनावी वादे को पूर्ण करना चाहिए।

आज इस अवसर पर केंद्रीय मुख्यालय सचिव आशुतोष गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष जब्बार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, प्रदेश सचिव ज्योत्सना केरकेट्टा, विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश सिंह, राहुल तिवारी, सौरभ शर्मा, अभिषेक झा, अभिषेक शुक्ला, दीपक दुबे, विक्की यादव, रंजन यादव, आशुतोष कुमार, आशुतोष सिन्हा, निखिल उपाध्याय, शुभम पांडेय आदि उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular