Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeकोहरामहर मामले में फेल सरकार अब तुष्टिकरण पर उतरी : संजय सेठ

हर मामले में फेल सरकार अब तुष्टिकरण पर उतरी : संजय सेठ

राँची। रोजगार, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के नाम पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने जनता के साथ क्रूर मजाक किया है। जिन मुद्दों और घोषणाओं के दम पर राज्य में कांग्रेस, जेएमएम और राजद की सरकार बनी, वह सभी घोषणाएं ताश के पत्ते की तरह बिखर गई।

इसके बदले में खड़ा हुआ भ्रष्टाचार और माफियाओं का राज। बेलगाम अपराधी और बेलगाम हुए नक्सली। उक्त बातें राँची के सांसद श्री संजय सेठ ने एक बयान जारी करके कही। सांसद श्री सेठ ने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हेमंत सोरेन ने कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई। दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि तीनों दलों ने जमकर घोषणाएं की। और उन घोषणाओं के दम पर जनता को धोखा दिया।

अब जनता खुद को छला हुआ महसूस कर रही है। जब विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मामले में यह सरकार फेल हो गई। राज्य में अपराधी बेलगाम हुए। नक्सली बेलगाम हुए। महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा तो यह सरकार तुष्टीकरण की चाल चल रही है। ऐसे समय में जब विधानसभा सत्र में राज्य की व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए थी।

राज्य के विकास के लिए सत्र आयोजित होने चाहिए थे तो इन सबको छोड़कर तुष्टीकरण में डूबी यह सरकार लोकतंत्र के मंदिर में मस्जिद बनाने पर तुली है। यह सीधे-सीधे संविधान का उल्लंघन है। सरकार को चाहिए कि अविलंब अपने इस फैसले को वापस ले। श्री सेठ ने कहा कि सरकार की विफलता और तुष्टीकरण की नीति से पूरे राज्य की जनता नाराज है।

इसके विरोध में कल विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में राँची लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा घेरने जाएंगे। इस सरकार को चुनौती देने जाएंगे कि यदि आपने राज्य की जनता के साथ धोखाधड़ी बंद नहीं की तो जनता आप को बाहर का रास्ता दिखा देगी। उन्होंने इस विधानसभा घेराव में आम जनता से भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular