Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीरांची विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो (डॉ) अजीत सिन्हा का मारवाडी कॉलेज...

रांची विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो (डॉ) अजीत सिन्हा का मारवाडी कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन के द्वारा किया गया स्वागत

एलुमनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेज रांची के द्वारा रांची विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो (डॉ) अजीत सिन्हा को अंग वस्त्र एवम पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा की नए कुलपति के आने से रांची विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच नई ऊर्जा की संचार होगी।एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आपके कुशल-मार्गदर्शन में विवि निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छुूएगा। इसके लिए हम सभी का सहयोग हमेशा आपको मिलता रहेगा। कुलपति महोदय ने कहा की जल्द से जल्द नई शिक्षा नीति लागू की जायेगी जिस से शिक्षा के स्तर और बढ़ेगा एवम छात्र हित में अनेक कार्य किए जायेंगे । इस मौके पर एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव शुभम् मंत्री, एवम अन्य मौजूद थे।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular