Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्लीजोरदार ठुमके लगा रहा था शख्स, डांस करते-करते अचानक नीचे खिसक गई...

जोरदार ठुमके लगा रहा था शख्स, डांस करते-करते अचानक नीचे खिसक गई पैंट

नाच-गाना शौक की चीज होती है। बहुत से लोगों के पैर डीजे की धुन सुनते ही खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। पार्टी-फंक्शन में डांस के वीडियो हर दिन वायरल होते रहते हैं, मगर इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख आपके मुंह से हंसी निकल जाएगी। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक काफी हेल्दी शख्स स्टेज पर डांस करता दिखता है, मगर कुछ देर बात उसके साथ ऐसा कुछ हो जाता है कि सभी हंसने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडयो को पदमान नामक ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल पर ट्वीट किया है। इस वीडियो में एक वजनी शख्स को स्टेड पर डांस करते देखा जा सकता है। एनएफ.वह इंग्लिश म्यूजिक पर डांस करता रहा है, तभी उसकी पेंट खिसक जाती है और उसके बाद सभी हंसने लगते हैं और वह अपनी पैंट ठीक करने लगता है।

जिस स्टेज पर डांस कर रहा होता है, वहां लड़कियां भी मौजूद होती हैं। हालांकि, पैंट खिसकने के बाद हाफ पैंट की वजह से माहौल बहुत ज्यादा अजीब नहीं होता है। पैंट पहनते ही वह शख्स हाथ हिलाते हुए स्टेज से उतर जाता है। स्टेज के दोनों ओर तमाम लोग डांस देख रहे हैं और उस शख्स को चीयर कर रहे हैं. ये शख्स भी जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मनोरंजन के वास्ते काफी पसंद किया जा रहा है। एनएफ. इस वीडियो को पांच हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और कई लाइक्स और रीट्वीट भी मिले हैं। वीडियो देखने से लग रहा है कि यह किसी पार्टी का है, मगर इसके लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी आए हैं।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular