Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडराज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को हटाए जाने का विरोध शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना...

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को हटाए जाने का विरोध शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूछा- आदिवासी और महिला समुदाय की राज्यपाल का रहना झारखण्ड के लिए गर्व की बात थी, फिर इन्हें हटाने का क्या औचित्य हैं?

झारखण्ड में द्रौपदी मुर्मू को हटाकर रमेश बैस को नया राज्यपाल बनाया गया है. केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है. झारखण्ड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को हटाए जाने का विरोध करते हुए केंद्र सरकार को आदिवासी और महिला विरोधी बताया है. बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि राज्यपाल महोदया श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी एक व्यवहार कुशल और संवेदनशील राज्यपाल थी,उनको यूं हटाना केंद्र सरकार की आदिवासी और महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है, आदिवासी और महिला समुदाय की राज्यपाल का रहना झारखण्ड के लिए गर्व की बात थी फिर इन्हें हटाने का क्या औचित्य है?

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular