Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँची"द रोर इंडिया" संस्था ने अनाथालय में बच्चों को करवाया भोजन, वेबसाइट...

“द रोर इंडिया” संस्था ने अनाथालय में बच्चों को करवाया भोजन, वेबसाइट का किया गया विमोचन

राँची: निवारणपुर स्थित अनाथालय में रह रहे बच्चों को “द रोर इंडिया” संस्था के सदस्यों द्वारा भोजन बनाकर भोजन कराया गया। इसके उपरांत संस्था के वेबसाइट का विमोचन संस्था के संस्थापक विवेक मिश्र एवं प्रदीप अग्रवाल के द्वारा किया गया।

आपको बता दे की “द रोर इंडिया” संस्था का मुख्य उद्देश्य नि:शक्त परिवार के बालक बालिकाओं का विवाह करवाना है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश पाण्डेय के द्वारा “द रोर इंडिया” संस्था से जुड़े नए सदस्यों को उनका परिचय कार्ड वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में “द रोर इंडिया” के विवेक मिश्र, प्रदीप अग्रवाल, राहुल पाठक, परेश चंडीभ्रमर, प्रिंस कुमार, अभय कुमार सहित अन्य का योगदान रहा।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular