Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeझारखंडगुमलाबेटे ने नशे में टांगी से वार कर मां-पिता की हत्या की,...

बेटे ने नशे में टांगी से वार कर मां-पिता की हत्या की, लकड़ी बेचे जाने से था नाराज

बिशुनपुर थाना क्षेत्र के होलंग ब्रिजयाटोली गांव में रविवार को 20 वर्षीय विनोद ब्रिजया ने अपने 55 वर्षीय माता सानियारो ब्रिजया और 60 वर्षीय पिता सुखराम ब्रिजया की टांगी के पिछले हिस्सा से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि सनियारो ब्रिजया एवं सुखराम अपना छोटा बेटा विनोद ब्रिजया के एक साथ घर मे रहते थे।

पूरा परिवार जंगल से लकड़ी लाकर बेचने का काम एवं बांस का सूप दौरा बनाने कर बेचने का काम करते थे। विनोद शुक्रवार को जंगल से तीन भार लकड़ी बेचने के लिए लाकर अपने घर में रखा था, जिसमें से दाे भार लकड़ी उसके पिता सुखराम ब्रिजया ने बिशुनपुर लाकर बेच दिया। इधर रविवार को विनोद ब्रिजया गांजा एवं शराब की नशे में धुत होकर अपना घर पहुंचा तो देखा कि उसकी लकड़ी घर में नहीं है।

वह घर से टांगी निकाल कर अपनी मां को टांगी के पिछले हिस्से से मार कर पूछने लगा कि मेरा लकड़ी कहां गई। पिता बेचने गए हैं इस बात की जानकारी मिलने पर वह अपनी मां को मारने लगा तो वह भागते हुए झाड़ी में घुस गई, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद विनाेद टांगी लिए अपने पिता को खोजने के लिए बिशुनपुर निकल पड़ा। रास्ते में वे मिले ताे उन पर भी टांगी से वार कर मार दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह, प्रखंड प्रमुख रामप्रसाद बड़ाईक, स्थानीय मुखिया पति प्रदीप उरांव, एसआई अंकुर कुमार, मनोज कुमार सोरेन, अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे जहां से आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर दोनों शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से पुलिस ने टांगी एवं विनोद के पास से गांजा बरामद किया है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular