Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडचन्द्रयान-3 और विक्रम लैंडर की सफलता पं. नेहरू की दूरदर्शिता का परिणाम...

चन्द्रयान-3 और विक्रम लैंडर की सफलता पं. नेहरू की दूरदर्शिता का परिणाम : बंधु तिर्की

पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि चन्द्रयान-3 की सफलता के साथ ही उसमें स्थापित लैंडर विक्रम की चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग वस्तुतः देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भविष्य के प्रति दूरदर्शी और राष्ट्र को अंतरिक्ष विज्ञान व तकनीक में उन्नति के शिखर पर ले जाने की बुनियाद रखनेवाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की योजनाओं का ही परिणाम है.

श्री तिर्की ने कहा कि आज प्राप्त यह अद्भुत उपलब्धि भारत के लिये बहुत महत्वपूर्ण है और इससे दुनिया में भारत की एक नयी पहचान बनी है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हमारे खाते में जुड़ी इस उपलब्धि से हमारा प्यारा तिरंगा चाँद पर लहरा रहा है और यह देश के प्रत्येक निवासी के लिये गौरव की बात है.

श्री तिर्की ने चन्द्रयान-3 की सफलता और लैंडर विक्रम के चन्द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करने के लिये भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के साथ ही इस परियोजना से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के आम जनमानस की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है. श्री तिर्की ने कहा कि चन्द्रयान-3 के लॉन्चिंग पैड सहित अनेक महत्वपूर्ण और संवेदनशील उपकरणों का निर्माण रांची स्थित भारत सरकार के उपक्रम एचईसी में किया गया था और इसके लिये एचईसी परिवार के साथ ही झारखण्ड के सभी लोग विशेष बधाई और शुभकामना के अधिकारी हैं.

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular