Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीरांची नगर निगम सभागार में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय की अध्यक्षता में टाउन...

रांची नगर निगम सभागार में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग कमिटी की बैठक हुई सम्पन्न

आहुति बैठक में नवनिर्मित नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में 2016 सर्वे सूची में शामिल सब्जी विक्रेताओं का सत्यापन कर जल्द से जल्द फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को स्थल आवंटन हेतु विस्तृत चर्चा की गई।संजीव विजयवर्गीय उपमहापौर रांची ने पार्दर्शी तरीके से दुकान आवंटन के लिए कई दिशा निर्देश देते हुए कहे कि योग्य लाभुक को ही सर्वे सूची के आधार पर लाटरी के माध्यम से नागाबाबा वेजीटेबल मार्केट में जगह आवंटन किया जाएगा साथ ही सभी टाऊन वेंडिंग कमिटी के सदस्यों की सहायता लेकर नगर निगम के संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को सुची सत्यापन करने को कहा।

साथ ही बैठक में शामिल रांची जिला प्रशासन की टीम से कहे कि सर्जना चौक से लेकर कचहरी चौक No vending zone है पर आज भी वहां दुकानें सजी हुई मिलती है इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए पुरे No Vending zone को अतिक्रमण मुक्त रखने में रांची नगर निगम का सहयोग करें।

टाउन वेंडिंग कमिटी में श्री कुंवर सिंह पाहन उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम, श्री रंजनीश कुमार उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम, श्री ज्योति कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त रांची नगर निगम, जिला पर शासन से आए हुए पदाधिकारियों के साथ साथ श्री नागेन्द्र पांडेय सदस्य टाऊन वेंडिंग कमिटी, श्री राजु चौरसिया टाउनवेंडिग कमिटी सदस्य, श्रीमती शर्मिला नेवार सहित टाउन वेंडिंग कमिटी के सदस्यगण मौजूद रहे

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular