Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडकिसान आन्दोलन का 11 माह पूरा, संयुक्त किसान मोर्चा ने अलवर्ट एक्का...

किसान आन्दोलन का 11 माह पूरा, संयुक्त किसान मोर्चा ने अलवर्ट एक्का चौक रांची में मोदी सरकार का पूतला फूंका

दिनांक 26 अक्टूबर 2021 को किसान आन्दोलन के 11 माह पूरा होने,600 ज्यादा किसानों की शहादत पर संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आल्हान के तहत् रांची में किसान मार्च निकालकर कर अलवर्ट एक्का चौंक में मोदी सरकार का पूतला फूंका गया। किसानों की हत्यारी मोदी सरकार हाय हाय, कृषि कानून रद्द करो, केन्द्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करो आदि नारे लग रहे थे।

मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा किसान आंदोलन के 11 माह पूरा होने पर झारखंड के विभिन्न जिलों , प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन,पूतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। किसानों पर जितना दमन सरकार करेगी आंदोलन और तेज होगा, कृषि कानून की वापसी तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता अजय सिंह,जा,म,से, नेता मोहन दत्ता, किसान संग्राम समिति के नेता सुशांतो मुखर्जी, पीपुल्स फ्रंट के नेता अनिल अंसुमन, झारखंड राज्य किसान सभा के कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार, एस, के,राय,ए,आई, के,एस, के मनोज ठाकुर,नागो चौधरी, किसान महासभा के निरज कुमार,अमित कुमार,अक्षय कुमार आदि उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular