Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखंड के 24 जिलों में तीन दिनों तक हलके से माध्यम दर्जे...

झारखंड के 24 जिलों में तीन दिनों तक हलके से माध्यम दर्जे की वर्षा होगी,14 तक मानसून देगा दस्तक

झारखंड में अगले तीन दिनों तक प्री-मॉनसून बारिश होगी। इस दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में वज्रपात होने के आसार हैं साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य गति से झारखंड की तरफ बढ़ रहा है। इसके अगले तीन दिनों में राज्य में दस्तक देने की उम्मीद है।

वहीं बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके 11 जून तक गहरा होने की संभावना है। इससे राज्य में मानसून के आने के लिए पर्याप्त अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसांवा के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। संभवत: 13 जून को मानसून ब्रेक हो सकता है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

बुधवार को राज्य में 38.2 मिमी बारिश

वहीं बुधवार से राजधानी रांची में प्री मानसून रेन की शुरूआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो में 38.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 39.3डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular