Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीजन्माष्टमी के शुभअवसर पर बिरसा उच्च विद्यालय के बच्चो के बीच वृक्ष...

जन्माष्टमी के शुभअवसर पर बिरसा उच्च विद्यालय के बच्चो के बीच वृक्ष वितरण का कार्यक्रम

राँची नगर निगम के प्रयास से सहायक नगर आयुक्त के निर्देशानुसार रांची कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय कांके रोड में वृक्षारोपण सह पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन स्नेह फाउंडेशन, एलुमनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेज रांची एवं इक उम्मीद संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।इस अवसर पर बिरसा उच्च विद्यालय कांके रोड के सभी विद्यार्थियों के बीच श्री कृष्ण एवं राधा के प्रारूप ने बच्चों को सैकडों वृक्ष का वितरण थैला के साथ किया गया।

सभी पर्यावरण प्रेमियों ने कहा वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं।।इस मौके पर मुख्य रूप से पर्यावरणविद श्री बिंदु भूषण दुबे ,अमरेंद्र सिंह स्कूल कि प्राचार्या सुषमा तिवारी, समाजसेवी सह सरना समिति कोंगे के अध्यक्ष नरेस पाहन,स्नेह फाउंडेशन के आशुतोष द्विवेदी ,राजीव रंजन एलुमनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेज के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,शुभम मंत्री ,एक उम्मीद के संतोष सिंह,संतोष रजवार, नवीन कुमार,संजय कुमार,धीरज कुमार,चंदन मिश्रा,श्याम सर्,नगर निगम के सहायक अभियंता सौरव केशरी,लोकेश कुमार सिंह ,राज कुमार हॉर्टिकल्चर सेल मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत मे सभी पर्यावरण प्रेमियों को कपड़े के थैले में एक एक वृक्ष देकर उसके रख रखाव के लिए भी शपथ दिलाई गयी ।यह जानकारी अमन ने दी।

THE REAL KHABAR


RELATED ARTICLES

Most Popular