Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीउपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक,वन अधिकार पट्टा हेतु...

उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक,वन अधिकार पट्टा हेतु दावों पर समिति ने किया विचार विमर्श

उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वनप्रमंडल पदाधिकारी, रांची, निदेशक आईटीडीए, कल्याण पदाधिकारी, रांची एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा अग्रसारित दावों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के बाद सर्व सम्मति से समिति द्वारा अनुशंसा के आधार पर 17 व्यक्तिगत दावा अभिलेखों को स्वीकृति प्रदान की गयी। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी को वन पट्टा निर्गत करने का निदेश दिया गया।

बैठक के दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी सदर रांची द्वारा अंचल स्तर से अनुशंसित अस्वीकृति हेतु 05 व्यक्तिगत एवं 01 सामुदायिक दावा अभिलेखों की भी समीक्षा की गयी। समिति द्वारा दावों को अंचल के माध्यम से ग्रामस्तरीय वनाधिकार समिति को भेजने का निर्णय लिया गया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular