Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे थैंक यू डाॅक्टर्स...

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे थैंक यू डाॅक्टर्स कार्यक्रम के तहत राजधानी रांची के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया

झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज 01 जुलाई को अपराहन 2.00 बजे कांग्रेस कार्यालय,राँची में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे थैंक यू डाॅक्टर्स कार्यक्रम के तहत राजधानी रांची के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर,केशव महत्तो कमलेश, अनादि ब्रह्म, सुरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा उपस्थित हुए।

WhatsApp Image 2021 07 01 at 4.48.06 PM

शुरुआत में डॉक्टर विधान चंद्र राय को नमन किया गया। सम्मान समारोह में डॉ नम्रता, डॉ कुशाग्र, डॉ पूजा, डॉ सत्यजीत, डॉ प्रकाश कुमार, डॉ निशीथ कुमार, डॉ अत्री गंगोपाध्याय, डॉ सुबोध कृष्ण सिंह, डॉ रूही एस सिंह, डॉ प्रदीप, डॉ. हर्ष कुमार,एवं डॉ श्रीमती सुरेश कौल सिंह को बुके एवं प्रतिक चिन्ह्न देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने डाॅक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन डॉक्टरों का सम्मान का है। आपकी महत्ता , इंपोर्टेंट्स बोलने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। ज्यादा बखान नहीं करेंगे क्योंकि डॉक्टर्स की उपयोगिता कोरोना काल ने सबों को बहुत ही अच्छी ढंग से बता दिया है। डाॅक्टर्स धरती के असल में भगवान का रूप है, आप सबों के प्रति सदैव हमारा आदर बना रहेगा।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि डाॅक्टर्स डे पर हम डॉक्टरों को दिल से प्रणाम करते हैं, नमन करते हैं। वास्तव में आप ही कोरोना वायरस की लड़ाई के असली सिपाही हैं। डॉक्टर के सहानुभूति और सहनशील व्यवहार से रोगी आधे ठीक हो जाते है। डॉ बिधान चंद्र राय के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन सभी चिकित्सकों का वंदन करता हूं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने डॉक्टरों को कहा कि कोरोना काल के पहली एवं दूसरी लहर के लिए आप हमेशा याद किए जाएंगे और इस दौरान आपकी सेवा को जीवन पर्यंत याद किया जाता रहेगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनादि ब्रह्म ने चिकित्सकों को कहा कि हम आपको नमन करते हैं। मानव सेवा के साथ-साथ आपने कोरोना काल में जरूरतमंदों को भी अपना सहयोग दिया है।

सम्माान समारोह का संचालन झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ सुयश सिन्हा ने किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से रांची महानगर प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, प्रदेश सचिव ख्याति मुंजाल, विद्याकर कुंवर, राजेश कसेरा ,प्रिंस राज, निशा मिश्रा, ऊषा प्रसाद, सरवर पाल, अरविंद राजगरिया ,सिल्की अजमानी, अमरजीत सिंह, अनिल सिंह, राहुल राय, चिंटू चैरसिया, पुनीत कुमार, अदनान शेख ,सूरज झा,विकी गोप, आवेश अख्तर, गौरव आनंद आदि मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular