Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिकांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर...

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया

रातू रोड माउंट मोटर्स गली में एन.एस.यू.आई प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज के द्वारा कोविड-19 को रोकने के लिए तीसरा वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया जिसमें की 25 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। एन.एस.यू.आई द्वारा टोटल 150 लोगों का अब तक वैक्सीनेशन हुआ है।

इन कैंपों में मोबाइल वैन को बुलाने का काम झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार और रांची प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने मोबाइल वैन का जो रास्ता अख्तियार किया है यह बहुत ही सराहनीय है। क्योंकि वैसे लोगों को मदद मिल रही है जोकि वैक्सीनेशन के स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं या उनके समक्ष स्लॉट बुकिंग करने की परेशानी आ रही है। वैसे लोगों को इस वैन से बहुत ही सहायता मिल रही हैं। हमलोग इसी तरह से लोगों की लिस्टिंग कर रांची प्रशासन से वैन मांग कर लोगों को वैक्सीनेशन कराते रहेंगे ताकि हमारा रांची शहर कोरोना मुक्त हो यह संकल्प एन.एस.यू.आई ने लिया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, पिया बर्मन, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, सुचिता तिवारी, राजेश प्रसाद, नीतू कुंआरी, मुस्कान ओझा, सरिता शर्मा आदि लोगों का सहयोग रहा।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular