Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीकिसान आन्दोलन के एतिहासिक जीत पर रांची में विजय जुलूस निकाला गया

किसान आन्दोलन के एतिहासिक जीत पर रांची में विजय जुलूस निकाला गया

किसान आंदोलन के एतिहासिक जीत पर संयुक्त मोर्चा के देशव्यापी आव्हान के तहत झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति व संयुक्त मजदूर यूनियन द्वारा विश्वकर्मा मंदिर से शहीद अलवर्ट एक्का चौक तक विजय जुलूस निकाला गया।

किसान आन्दोलन जिन्दावाद,700 से ज्यादा किसान शहिदों अमर रहे,एम,एस,पी का कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरा करो आदि नारे लग रहे थे।विजय जुलूस का नेतृत्व झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो, झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा, एतेशाम अहमद,ज्योति मथारू, किसान महासभा के भुवनेश्वर केंवट,अखिल भारतीय किसान सभा के अजय सिंह, किसान संग्राम समिति के सुशांतो मुखर्जी, राजद किसान नेता राजेश यादव, झारखंड राज्य आदिवासी अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा ,सुखनाथ लोहरा,स्वपन महतो,असिम सरकार,अशोक शाह, नौजवान सभा के महासचिव संजय पासवान, अध्यक्ष सुरेश मुंडा,महिला नेत्री माया लायक, शिवानी पाल ,रंगोवती देवी,बिणा लिंडा,सुमना लाहरी ,सीटू नेता अनिरवाण बोस,विश्व जीत देव,लखन मंडल,जेपी सिंह, ए,आइ के, के,एस,सी, के मंटू पासवान,एस, के घोष, काशीनाथ चटर्जी,धर्मनाथ धारी,नवीन चौधरी,संतोष चौधरी,सुदीप,दिलीप महतो, स्वरूप कुमार,नेहा मंडत ,सोहन महतो,विजय, आदि कर रहे थे।

झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा एम,एस,पी,का कानूनी प्रक्रिया करना ही होगा। महासचिव सुरजीत सिन्हा ने कहा यह ऐतिहासिक जीत है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular