Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयChandrayaan 3: लैंडिंग के बाद विक्रम ने भेजी पहली तस्वीर, ऐसा दिखता...

Chandrayaan 3: लैंडिंग के बाद विक्रम ने भेजी पहली तस्वीर, ऐसा दिखता है चांद का दक्षिणी हिस्सा

इसरो की तरफ से भेजा गया Chandrayaan 3 मिशन सफल हो गया है. चांद की सतह पर पहुंचते ही लैंडर ने काम करना शुरू भी कर दिया है. भारत यह सफलता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है. लैंडिंग के लिए 23 अगस्त 2023 की शाम के 6:04 का समय तय किया गया था और ठीक इसी समय इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग करा दी है. इसी बीच अब चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद चांद की सतह की पहली तस्वीर भेजी है.

दरअसल, इसरो ने जानकारी देते हुए लैंडिंग के बाद लैंडर की पहली तस्वीर शेयर की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए इसरो ने लिखा, ‘चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है. नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं.’

इससे पहले Chandrayaan 3 के लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर एकदम सटीक समय पर सॉफ्ट लैंडिंग की है. इसको लेकर देश खुशियों से झूम रहा है. बधाइयों का तांता लग गया. इस बीच ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ISRO के वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अब सूर्य और शुक्र से जुड़े मिशन की बारी है.

उधर दुनिया के वैज्ञानिक और बड़े-बड़े देश इस प्रतिभा का लोहा मान रहे हैं. इसी कड़ी नासा ने भी इसरो को बधाई दी है. नासा के साथ-साथ दुनिया की अन्य दिग्गज स्पेस एजेंसियों ने बधाई देते हुए खुशी जताई है. यह मिशन इसलिए भी खास है क्योंकि चन्द्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा है. अभी तक कोई भी देश यह इतिहास नहीं रच पाया है.

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular