Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeझारखंडडीजीपी से मिला विश्व हिन्दू परिषद का प्रतिनिधिमंडल

डीजीपी से मिला विश्व हिन्दू परिषद का प्रतिनिधिमंडल

विश्व हिन्दू परिषद झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के अनेक जिलों खूंटी, रांची सहित और भी कई जिलों में वर्ष प्रतिपदा व रामनवमी की शोभायात्रा में घट रही घटनाओं एवं आगामी रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा की सुरक्षा आदि को लेकर झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा जी से मिला। इस संदर्भ में एक पत्र भी डीजीपी झारखंड को दिया गया है। मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिन्दू परिषद पटना क्षेत्र के मंत्री वीरेंद्र सिन्हा विमल, प्रान्त उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रान्त सह मंत्री रंगनाथ महतो, प्रान्त विधि प्रकोष्ठ प्रमुख राजेन्द्र कृष्ण, विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे प्रमुख रूप से थे।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular