Wednesday, May 8, 2024
spot_img
Homeझारखंडसुबह के वक्त कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी, रविवार काे हाेगी...

सुबह के वक्त कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी, रविवार काे हाेगी इस सीजन की सबसे ठंडी रात

रात में हाे रही है ठिठुरन, ताे दिन में धूप लगने लगी मीठी। धनबाद में ठंड काफी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान बुधवार की रात गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन बादलाें की आवाजाही से दिन में भी ठंड रही। सुबह और शाम में कुहासा भी नजर आया, जाे दिन चढ़ने के साथ छंट गया। हल्की हवा से जाड़े काे और बढ़ा दिया।

माैसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 21 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा हालांकि उसके बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। उसके आगे भी दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। 19 दिसंबर को इस सीजन की सबसे ठंडी रात हो सकती है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। हालांकि, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 11 दिसंबर से लगातार तापमान गिर रहा है। कोहरे के कारण सुबह में विजिबिलिटी भी कुछ कम हो गई है।

अगले चार दिनाें का अनुमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम

  • 16 25 10
  • 17 23 10
  • 18 24 9
  • 19 25 8

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular