Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीरांची रिवोल्ट- जनमंच की साप्ताहिक वर्चुअल बैठक संपन्न

रांची रिवोल्ट- जनमंच की साप्ताहिक वर्चुअल बैठक संपन्न

आज रांची रिवोल्ट – जनमंच की साप्ताहिक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई।ध्यातव्य है रांची रिवोल्ट – जनमंच आम जनता की आवाज़ और समस्याओं को सरकार-प्रशासन तक पहुंचाने में लगातार प्रयासरत है, इसी क्रम में आज की साप्ताहिक बैठक में विशिष्ट अतिथि रांची नगर निगम की महापौर श्रीमती आशा लकड़ा ने आज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा नागरिक सुविधाओं के विकास और बेहतरी के लिए रांची नगर निगम कृत संकल्प है, साथ ही राजधानी की स्वच्छता, सुविधाओं की सुगमता और आमजनों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे, रांची नगर निगम के सभी वार्डों की सभी समस्याओं पर लगातार बैठक कर सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा।

श्रीमती लकड़ा ने अपने कार्यों के बारे में बताते हुए कहा निगम द्वारा सभी टैक्सों के भुगतान में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए वह विशेष प्रयासरत हैं। श्रीमती लकड़ा ने बताया कि शीघ्र ही रांची नगर निगम से विवाह प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा, आवेदन के लिए विवाह साक्ष्य में दो फोटो और तीन गवाह दोनो पक्षों से लाना होगा। श्रीमती लकड़ा ने रांची नगर निगम का टोल फ्री नंबर 18001202929 भी सबसे साझा किया जिसपर किसी भी समस्या के लिए संपर्क किया जा सकता है।

आज विषय प्रवेश संजय कुमार सहाय ने कराया। झारखंड बार काउंसिल अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने भी हर संभव कानूनी सहायता करने का आश्वासन दिया।
आज की बैठक की अध्यक्षता और संचालन करते हुए डॉ.प्रणव कुमार बब्बू ने कहा रांची रिवोल्ट – जनमंच का रांची नगर निगम से एक विशेष अनुरोध है जन्म और मृत्यु समेत सभी प्रमाण पत्रों का आवेदन और टैक्स भुगतान पूर्णतः ऑनलाइन हो और प्रमाणपत्रों की होम डिलीवरी की जाए। डॉ.बब्बू ने झारखण्ड और देश के सभी निवासियों से वैक्सीन लेने और सभी को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने की अपील किए। सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विजय दत्त पिंटू ने किया।

आज की बैठक में डॉ प्रणव कुमार बब्बू, विजय दत्त पिंटू, डॉ. राजेंद्र कृष्ण, संजय कुमार सहाय, ललन सिंह,डॉ. रीना भारती,अनुपमा प्रसाद,मुकेश कंचन, आनंद जालान,रीना सहाय, प्रीति सिन्हा,कुमकुम गौड़,अभिलाषा अभी,डॉ. अनल सिन्हा, डॉ. सोनी सिंह,बूल्लू अखौरी,आशीष चटर्जी,आलोक सिंह परमार, सूरज कुमार सिन्हा, नसीम अख्तर,शकुन सिंह रौतीया,सोनी पांडे,नूतन कुमारी, मृणालिनी अखौरी,श्वेता सिंह,आभा वर्मा, भारती श्रीवास्तव, सुजाता भगत,रेणु धर, पुष्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी,बी.के.शुक्ला,संध्या,पुरुषोत्तम कुमार,चंदन श्रीवास्तव, रविन्द्र कौर,अमृतेश कुमार सिंह, रितिका कुमारी,संजय अम्बष्ठ, राकेश रंजन बबलू, शौर्य सारस्वत समेत अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular