Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीआरपीआई अम्बेडकर की महिला प्रदेश अध्यक्ष व सचिव का स्वागत

आरपीआई अम्बेडकर की महिला प्रदेश अध्यक्ष व सचिव का स्वागत

रिपोर्ट- संजय कुमार

खलारी डकरा। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर के द्वारा डकरा स्थित अंबेडकर पार्क में पार्टी की बैठक की गई। जिसमें नव पदस्थापित महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता एक्का को पार्टी के प्रदेश सचिव शंभूनाथ गंझू ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पूर्व सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब के प्रतिमा में माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। जिसमे सभी लोगों ने बाबा साहब के रिपब्लिकन विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि खलारी कोयलांचल में समतामूलक समाज की स्थापना एवं रक्षा कर विस्थापितों एवं बेरोजगारों के लिए संघर्षरत रहेंगे।

इस मौके पर रामजतन गंझू सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक अध्यक्ष सफीक अंसारी, एमडी खान, रविंद्र चौधरी, भोलाराम, विजय मुंडा, विनोद राम, अशोक उरांव, चंदन कुमार, कृष्णा गंझू,राजेश मुंडा, अरविंद मुंडारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular