29.4 C
Jharkhand
Friday, February 14, 2025
spot_img
Homeझारखंडहज़ारीबागमहिलाओं ने घेरा सरकारी दफ्तर,मंईयां सम्मान योजना पर झारखंड में हंगामा

महिलाओं ने घेरा सरकारी दफ्तर,मंईयां सम्मान योजना पर झारखंड में हंगामा

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: झारखंड के हजारीबाग जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि नहीं मिलने से नाराज दर्जनों महिलाओं ने शुक्रवार को इचाक प्रखंड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं इस बात से परेशान थीं कि उनके खाते में एक भी रुपया नहीं आया, और वे मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि का कारण जानने के लिए प्रशासन से सवाल कर रही थीं।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि छह महीने हो गए, लेकिन उनके खातों में कोई राशि क्रेडिट नहीं हुई। वे यह भी आरोप लगा रही थीं कि कुछ महिलाओं के खातों में लगातार राशि जमा हो रही है, जबकि अन्य महिलाएं अब तक इस योजना से वंचित हैं।

हेमंत सोरेन सरकार की व्यवस्था से नाराज महिलाएं सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही थीं और कह रही थीं कि सरकार को गरीबों और महिलाओं की स्थिति की कोई चिंता नहीं है। अगर यह स्थिति बनी रही, तो वे प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगी।

इस बीच, कुछ महिलाएं कंप्यूटर कक्ष में पहुंची, लेकिन अधिक भीड़ और धीमे नेटवर्क के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे नाराज होकर उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट को ताला लगाने की धमकी दी। बाहर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं शांत नहीं हुईं।

तभी सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता कार्यालय पहुंचे और उन्होंने महिलाओं के गुस्से का कारण जाना। इसके बाद बीडीओ संतोष कुमार से फोन पर बात करने के बाद महिलाओं को आश्वासन दिया गया कि अगला शुक्रवार को बीडीओ ब्लॉक कार्यालय में मौजूद रहेंगे, जिससे मंईयां सम्मान योजना की राशि के न आने के कारण का पता चल सकेगा। इस आश्वासन के बाद महिलाएं वापस लौट गईं।

सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस समय जिले में चौकीदार बहाली के लिए फिजिकल जांच परीक्षा चल रही है, और बीडीओ संतोष कुमार की ड्यूटी इस कार्य में लगी है, जिसके कारण वे ब्लॉक में उपस्थित नहीं थे।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img