Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडयुवराज सिंह बनाए गए भारतीय युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता

युवराज सिंह बनाए गए भारतीय युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता

राँची, हवाई नगर निवासी, कांग्रेस नेता एवम समाजसेवी युवराज सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कल देर रात भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा संपूर्ण भारत में विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए जिसमें झारखंड से मात्र 3 व्यक्तियों का चयन हुआ जिसमें से एक युवराज सिंह है।

कांग्रेस पार्टी में विगत 5 वर्षों से अपना योगदान देते आए हैं एवं संगठन के एक सक्रिय एवं ऊर्जा वान कार्यकर्ता रहे है ।

आज इस मौके पर युवराज सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह एवम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया ।

बधाई देने वालों में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव , उपाध्यक्ष श्री कुमार राजा , खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप, झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय नाथ शहदेव, रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय पांडे, n s u i प्रदेश उपाध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह , रांची जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री लाल मोहित नाथ शाहदेव, हटिया प्रखंड अध्यक्ष श्री काजल भट्टाचार्य, धुर्वा प्रखंड अध्यक्ष श्री रंजन यादव , जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री पिकलू चटर्जी, डोरंडा प्रखंड अध्यक्ष श्री गौतम उपाध्याय, समाजसेवी परमेश्वर सिंह, अभिषेक सिंह शामिल है ।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular