Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडकमल का शोर झारखण्ड में सदैव गुंजायमान रहेगा- सुदेश कुमार महतो

कमल का शोर झारखण्ड में सदैव गुंजायमान रहेगा- सुदेश कुमार महतो

रांची। कमल मेरा साथी, मेरा भरोसा था। आज भी हृदय इस बात की स्वीकृति नहीं देता कि वे हमारे बीच नहीं हैं। राँची में झारखण्ड आंदोलन की नींव तैयार करनेवाले कमल किशोर भगत आत्मविश्वास और साहस की प्रतिमूर्ति थे। कई ऐसे क्षण आये जब झारखण्ड आंदोलन में शून्यता आयी, आंदोलन बिखरा, पार्टी संगठन में ठहराव आया लेकिन हर परिस्थिति में कमल किशोर भगत झारखण्ड एवं झारखण्डियों के लिए अडिग रहे।

उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने झारखण्ड आंदोलनकारी, आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की स्मृति में राँची स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही।

बबलू दा के अधूरे सपनों को पूरा करने की जवाबदेही हम सभी पर

संघर्ष के दिनों को याद करते हुए सुदेश महतो ने कहा झारखण्ड आंदोलन में कमल किशोर भगत की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका शोर झारखण्ड में सदैव गूँजता रहेगा। जाते-जाते बबलू दा एक बड़ी जवाबदेही हम सभी को देकर गए हैं। खुद के निर्माण के समय, झारखण्ड के निर्माण में अपना सर्वस्व अर्पण करनेवाले झारखण्ड आंदोलनकारी आज गुमनामी की जिंदगी जी रहें, उन्हें वो मान और सम्मान नहीं मिला, जिसके वे असली हक़दार थे। कमल दा हमें इन विषयों पर सोचने को मजबूर कर गए। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना तथा झारखण्ड एवं झारखण्डियत को हमारे निर्णय, हमारी सोच में शामिल करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत कमल किशोर भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा राज्य के अलग-अलग जगहों से पहुँचे प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों, नेताओं एवं आंदोलनकारियों द्वारा उनके कृतित्व एवं संघर्ष गाथा पर प्रकाश डाला गया।

झारखण्ड आंदोलनकारियों ने दी कमल किशोर भगत को श्रद्धांजलि-

श्रद्धांजलि सभा में कई आंदोलनकारी उपस्थित रहें जिसमें प्रो. संजय बसु मल्लिक, डॉ. देवशरण भगत, जुबेर अहमद, बसंत महतो, दामु बानरा, पुष्कर महतो, अशोक साहु, कुमुद वर्मा, हसन अंसारी, डॉ. आफताब जमील, फ़ैज़ी अहमद, राजू महतो, राजेंद्र मेहता, सरजीत मिर्धा, फ़ज़ल अब्बास मुख्य रुप से शामिल थे।

ये भी रहें मौजूद-

आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो एवं रोशनलाल चौधरी, बुद्धिजीवी मंच उपाध्यक्ष मुकुंद मेहता, केंद्रीय मुख्य प्रशिक्षक डॉ. संजय बसु मल्लिक, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, राँची जिलाध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल, नईम अंसारी, अरविंद सिंह एवं हरीश कुमार, राँची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, राँची महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, महिला मोर्चा की केंद्रीय संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, फूलकुमारी देवी, प्रभा महतो, अखिल झारखण्ड छात्र संघ(आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह एवं प्रदेश सचिव ज्योत्सना केरकेट्टा सहित अन्य मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular