Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeधर्म-कर्मराशिफल10 जुलाई राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें

10 जुलाई राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें

आज के दिन की शुरुआत।।
नई आशा भविष्य के साथ ।।

श्री शुभ सम्बत् 2078 शक 1943 सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष, तिथि अमावस्या ।।
*पराःशक्ति ज्योतिष केन्द्र की प्रस्तुति :- आज का हृषिकेश पञ्चाड्ग
10 जुलाई, 2021 दिन *शनिवार , तिथि- अमावस्या प्रात: 05:43 बजे तक तदुपरान्त प्रतिपदा तिथि चलेगी । नक्षत्र पुर्नवसु रात्रि : 12:53 बजे तक उपरांत पुष्य नक्षत्र ।।
व्याघात योग सायं 5:25 बजे तक तदुपरान्त हर्षण योग ।।
करण नाग 02 घटी 30 पल तक, तदुपरि करण किस्तुघ्न 32 घटी 17 पल तक ।।
चन्द्र मिथुन राशि मे सायं 06:29बजे तक तदुपरान्त कर्क राशि में चलेगा।।
औदायिक योग :- छत्र रात्रि 12:53 बजे तक उपरांत मित्र योग चलेगा ।।
सूर्योदय/सूर्यास्त, चन्द्रोदय/चन्द्रास्त जाने ।।
सूर्योदय – 5:15 AM
सूर्यास्त -6:45 PM
चंद्रमा का समय और राशि
चन्द्रोदय- 00:00 बजे ।
चन्द्रास्त- 00:00 ।।
शुभ मुहूर्त :-
अभिजित मुहूर्त :-
पूर्वान्ह 11:59 बजे  से मध्याह्न 12:54 बजे तक ।।
विजय मुहूर्त :-
अपराह्न 02.45 से 03.40 बजे तक ।।
निशिथ काल :-
रात्रि 12.06 से रात्रि 12.47 तक ।।
गोधूलि मुहूर्त :-
संध्या 07.09 बजे से 07.33 बजे तक ।।
ब्रह्म मुहूर्त :-
प्रातः 04.09 से प्रातः 04.50 तक ।।
अमृत काल :-
रात 10:27 से 12:11बजे रात्रि तक ।।
अशुभ मुहूर्त :-
यमगण्ड :-
अपराह्न 02:10  से 03:54 अपराह्न  तक ।।
गुलिक काल :-
सुबह 05:31 से 07:15 सुबह  तक ।।
 दुर्मुहूर्त काल :-
प्रातः 05:31 से 06:26 प्रातः तक तत्पश्चात प्रातः 06:26  से 07:22 प्रातः तक ।
वर्ज्य :-
मध्याह्न 12:08  से 01:51 मध्याह्न तक

आज का मुख्य उपाय :-

आज हनुमान जी की पूजा करें। शनिवार व अमावस्या का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज श्री दुर्गा माता व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
अशुभ काल :-
राहुकाल :-
प्रातः 09 बजकर 00 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा न करें और न ही कोई शुभ कार्य प्रारंभ करें ।

कष्ट निवारक उपाय :-

आज स्नान दान की अमावस्या है, आज के दिन किसी भी तीर्थ पर जाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि व शान्ति के लिए स्नान करके दान, पूजन करना चाहिए ।।

देखे आज का राशिफल

मेष राशिफल

आज बिजनेस को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर भाग्य वृद्धि कारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल

गुरु के दशम व चन्द्रमा के द्वितीय गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल

सूर्योदय के समय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व लाल रंग शुभ है।

कर्क राशिफल

चन्द्रमा का द्वादश गोचर स्वास्थ्य सुख में कमी दे सकते हैं। मकर व तुला राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह राशिफल

जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा का एकादश गोचर संतान को आर्थिक उन्नति देगी।

कन्या राशिफल

जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। मिथुन का चन्द्रमा का इस राशि पर दशम गोचर व शनि का पँचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला राशिफल

आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में गुरु व चन्द्रमा से लाभ की संभावना
रहेगी। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल

व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का अष्टम गोचर शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशिफल

 राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ लाभदायक है।

मकर राशिफल

गुरु के द्वितीय व चन्द्र के खष्ठम गोचर से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व बुध जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल

आज मिथुन में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। नारंगी व नीला रंग शुभ है।

मीन राशिफल

चन्द्रमा का चतुर्थ अर्थात मातृ स्थान में गोचर शुभ है। जॉब में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

(1) आनलाईन सेवा में आपका स्वागत है :-
1-7-2021 से क्लास प्रारम्भ हो गयी है ।
ज्योतिष सीखने वाले छात्र छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर !!
(2) जो छात्र/ छात्राएँ नैमिषारण्य धाम में रहकर क्लास करना चाहते हैं वह शीघ्र सम्पर्क कर सकते हैं, स्थान सीमित है ।।
विषय निम्न है :-
भृगुसंहिता पर आधारित हस्तलिखित जन्मपत्री बनना,
वास्तु शास्त्र, पूजा- कर्मकाण्ड, श्रीमद् भागवत श्रीमद्भगवद्गीता रामकथा, श्रीमद् देवीभागवत आदि सीखने के लिए संपर्क करें ।।
9369802511, 9453369025,

पराःशक्ति ज्योतिष केन्द्र में कुंडली विचारने परामर्श के लिए 501/-रु० की दक्षिणा एकाउंट नंबर 32602428345 तथा ‍‌ IFSC : SBINOOO1149 स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा सण्डीला जिला हरदोई में देकर ही सम्पर्क कर सकते हैं ।
हस्तलिपि कुंडली भृगुसंहिता पर आधारित व लाल किताब से बनवाने के लिए 1100/-रुपये की छोटी कुण्डली व 2100/- रुपये की बडी कुण्डली सप्तवर्गी दक्षिणा देकर बनवा सकते है ।जिसका आकार कापी या लम्बी पन्ने पर बनायीं जाती हैं।

आनलाईन शादी मिलान की या शादी की तारीख निकलवाने के लिए 151/- की दक्षिणा देकर मिलान करवा सकते है ।।

आचार्य बृजकुमार दीक्षित
पराःशक्ति साधक
यंत्र मंत्र तंत्र वास्तु ज्योतिष कर्मकाण्ड विशेषज्ञ

व्हाटसप नं०9369802511
चलभाष नं० 9453369025
देवपुरी नैमिषारण्य धाम सीतापुर व लखनऊ ।।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular