Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखंड के पाकुड़ में गैस सिलेंडर लदे ट्रक और बस में टक्कर,...

झारखंड के पाकुड़ में गैस सिलेंडर लदे ट्रक और बस में टक्कर, 17 लोगों की मौत

झारखंड में पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाडेरकोला के समीप यात्रियों से भरी बस व एलपीजी गैस सिलिंडर से लदे ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 29 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में गंभीर अवस्था वाले 24 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया है। वहीं 5 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना सुबह लगभग 8:20 बजे की बतायी जा रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि पाकुड़ से लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा सड़क दुर्घटना की ह्रदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज प्रदान करने हेतु उचित निर्देश दिए गए हैं।

बुधवार की सुबह यात्रियों को लेकर कृष्णा रजत बस साहिबगंज के बड़हरवा से देवघर के लिए चली थी। विभिन्न स्थानों से बस में लगभग 60 यात्री सवार हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस पाडेरकोला के समीप एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। घना कोहरा होने के कारण सामने से आ रहा सिलिंडर लदा ट्रक बस चालक को नहीं दिखा। जिससे बस व ट्रक में टक्कर हो गई।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular