Tuesday, May 7, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखण्ड के 8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

झारखण्ड के 8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

झारखंड के 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह को रांची डीआईजी बनाया गया है।

असीम विक्रांत मिंज अब कोल्हान के नए डीआईजी है।असीम विक्रांत मिंज पूर्व में धनबाद के एसएसपी के पद पर थें।

इसके अलावा जमशेदपुर के एसपी रह चुके संजय आनंद लाठकर को एडीजी अभियान बनाया गया है।

नरेंद्र कुमार सिंह को डीआईजी होमगार्ड व फायर ब्रिगेड के पद से हटाकर हज़ारीबाग का डीआईजी बनाया गया है।

शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को डीआईजी रेल के पद से हटाकर डीआईजी एसीबी बनाया गया है।

इसके अलावा पटेल मयूर कनैयालाल को डीआईजी बजट से हटाकर डीआईजी बोकारो रेंज बनाया गया है।

संजीव कुमार को पलामू एसपी के पद से हटाकर धनबाद का एसएसपी बनाया गया है।

सराईकेला-खरसावां के पूर्व एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू का एसपी बनाया गया है।वे वर्तमान में झारखंड के एसीबी के एसपी थें।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular