Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिकोरोना काल में भाजपा का जन सहयोग सराहनीय रहा : अविनाश

कोरोना काल में भाजपा का जन सहयोग सराहनीय रहा : अविनाश

सोमवार को रांची महानगर कार्यालय रातू रोड के गामा सिंह स्मृति सभागार में भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची महानगर, रांची ग्रामीण और खूंटी जिला की प्रमंडलीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अविनाश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जनता और मरीजों का सहयोग सराहनीय रहा। कोरोना महामारी में कॉन्ग्रेस और उसकी सहयोगी वामपंथी पार्टी जनता की हत्या में उतर आई थी। दवा, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन आदि की कमी कॉन्ग्रेस शासित प्रदेश में जमकर हुई जिससे मौत की संख्या बढ़ी। उन्होंने कोरोना काल में मोदी सरकार के कार्य की प्रशंसा की।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष गोपाल सोनी ने बताया कि किस तरह प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी में झारखंड प्रदेश, महानगर तथा मंडल में जनता की मदद एवं सहायता की।

मौके पर रांची महानगर भाजपा के अध्यक्ष केके गुप्ता ने कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में जन सहयोग की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के सहयोग में दिन रात एक कर दिए जिसका परिणाम यह निकला की क्षेत्र में मौतों की संख्या कम हुई और झारखंड की सरकार निशुल्क कफन बांटने में लगी रही। उन्होंने झारखंड सरकार के कृत्य की निंदा की।

संगोष्ठी का संचालन करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची महानगर के महामंत्री राम मनोज साहू ने कहा कि झारखंड की सरकार कोरोना काल में जनता के साथ निर्दयता के साथ पेश आई जिसका परिणाम यह निकला की हर दिन मौत की संख्या बढ़ती गई। उन्होंने झारखंड सरकार के कृत्य की निंदा की और आगामी चुनाव में सबक सिखाने का आह्वान किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ और माला देकर किया गया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी ज्योति शंकर साहू ने किया।

संगोष्ठी में वरुण साहू, सुरेश साहू, कैलाश साहू, रौनक चौधरी, शिव शंकर साहू, ज्योति शंकर साहू, अशोक साहू, अभिषेक महतो, प्रताप कुशवाहा, राजीव कुमार महतो, बलराम सिंह, सुरेंद्र साहू, सुरेश प्रसाद, मुन्ना जायसवाल, सुनील सोनी, बलराम प्रसाद, लक्ष्मी भारती, मोहन जायसवाल, रूपेश लाल, परमेश्वर चौधरी, राजेश प्रजापति, विपिन कुमार बर्मन, रामायण सोनी, कैलाश साहू, अनिल यादव, रामचंद्र जायसवाल, उमेश प्रसाद सहित खूंटी और रामगढ़ जिला के अध्यक्ष, कार्य समिति के सभी सदस्य, प्रभारी एवं महिला मोर्चा , झारखंड प्रदेश महानगर के सभी मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री ,उपाध्यक्ष और कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular