Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeधर्म-कर्मराशिफल9 जुलाई राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें

9 जुलाई राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें

आज के दिन की शुरुआत।।
नई आशा भविष्य के साथ ।।

श्री शुभ सम्बत् 2078 शक 1943 सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष, तिथि अमावस्या ।।
पराःशक्ति ज्योतिष केन्द्र की प्रस्तुति :- आज का हृषिकेश पञ्चाड्ग
09 जुलाई, 2021 दिन *शुक्रवार , तिथि- अमावस्या 60:00 घटी (24 घंटा) नक्षत्र आद्रा रात्रि : 11:15 बजे तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र।।
ध्रुव योग सायं 5 :30 बजे तक तदुपरान्त व्याघात योग ।।
करण चतुष्पद 29 घटी 30 पल तक, तदुपरि करण नाग 57 घटी 49 पल तक ।।
चन्द्र मिथुन राशि मे चलेगा।।
औदायिक योग :- पद्म रात्रि 11:15 बजे तक उपरांत लुम्बक योग चलेगा ।।
सूर्योदय/सूर्यास्त, चन्द्रोदय/चन्द्रास्त जाने ।।
सूर्योदय – 5:15 AM
सूर्यास्त -6:45 PM
चंद्रमा का समय और राशि
चन्द्रोदय- 05:10 बजे प्रातः ।
चन्द्रास्त- प्रातः काल ।।

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजकर 3 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग रात को 11 बजकर 14 मिनट से सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त:
दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 17 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से 1 बजकर 50 मिनट तक।
आज के उपायः आज शुक्रवार का दिन है। मां लक्ष्‍मी को केसर की खीर का भोग लगाकर पूरे परिवार के साथ खाएं।
अशुभ काल :-
राहुकाल :-
प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 00 मिनट तक। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा न करें और न ही कोई शुभ कार्य प्रारंभ करें ।

कष्ट निवारक उपाय :-

आज श्राद्ध की अमावस्या है, आज के दिन किसी भी तीर्थ पर जाकर पितृदोष शान्ति के लिए पूजन करना चाहिए ।।

देखे आज का राशिफल

मेष राशिफल

 आज चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृषभ राशिफल

सूर्य व चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशिफल

सूर्य व चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है।

कर्क राशिफल

बिजनेस में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशिफल

बैंकिंग व आईटी जॉब के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सूर्य व चन्द्रमा के एकादश गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

कन्या राशिफल

छात्र करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व सूर्य का दशम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। गेंहू का दान करें। नीला व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला राशिफल

व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु राशिफल

आज संतान की प्रगति के सुख से प्रसन्नता है। सप्तम सूर्य व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

मकर राशिफल

व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ के लिए आज समय अनुकूल है। सूर्य व चन्द्रमा का नवम गोचर लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हराव आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ राशिफल

चन्द्रमा व शनि जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। शनि व गुरु के बीज मंत्र  का जप करें।

मीन राशिफल

चन्द्रमा व गुरु गोचर शुभ है। छात्र सफल रहेंगे। शुक्र रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मसूर का दान करें।


(1) आनलाईन सेवा में आपका स्वागत है :-
1-7-2021 से क्लास प्रारम्भ हो गयी है ।
ज्योतिष सीखने वाले छात्र छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर !!
(2) जो छात्र/ छात्राएँ नैमिषारण्य धाम में रहकर क्लास करना चाहते हैं वह शीघ्र सम्पर्क कर सकते हैं, स्थान सीमित है ।।
विषय निम्न है :-
भृगुसंहिता पर आधारित हस्तलिखित जन्मपत्री बनना,
वास्तु शास्त्र, पूजा- कर्मकाण्ड, श्रीमद् भागवत श्रीमद्भगवद्गीता रामकथा, श्रीमद् देवीभागवत आदि सीखने के लिए संपर्क करें ।।
9369802511, 9453369025,

पराःशक्ति ज्योतिष केन्द्र में कुंडली विचारने परामर्श के लिए 501/-रु० की दक्षिणा एकाउंट नंबर 32602428345 तथा ‍‌ IFSC : SBINOOO1149 स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा सण्डीला जिला हरदोई में देकर ही सम्पर्क कर सकते हैं ।
हस्तलिपि कुंडली भृगुसंहिता पर आधारित व लाल किताब से बनवाने के लिए 1100/-रुपये की छोटी कुण्डली व 2100/- रुपये की बडी कुण्डली सप्तवर्गी दक्षिणा देकर बनवा सकते है ।जिसका आकार कापी या लम्बी पन्ने पर बनायीं जाती हैं।

आनलाईन शादी मिलान की या शादी की तारीख निकलवाने के लिए 151/- की दक्षिणा देकर मिलान करवा सकते है ।।

आचार्य बृजकुमार दीक्षित
पराःशक्ति साधक
यंत्र मंत्र तंत्र वास्तु ज्योतिष कर्मकाण्ड विशेषज्ञ

व्हाटसप नं०9369802511
चलभाष नं० 9453369025
देवपुरी नैमिषारण्य धाम सीतापुर व लखनऊ ।।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular