Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीझारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता...

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवार्थ दिवस के रूप में मनाया गया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन को जरुरत मंदों के सेवार्थ दिवस के रूप में मनाते हुए रांची के लेक रोड बड़ा तालाब के निकट द्वारा संचालित आंचल शिशु आश्रम में रहने वाले बच्चों के लिए आज सहायता सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी और तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी की ओर से आश्रम के संचालक सुधीर कुमार और चंद्रमति देवी को राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और लाल किशोरनाथ शाहदेव भी उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी के जन्म दिन पर गरीबों तक मदद पहुंचाने का निर्देश दिया गया था, इसलिए आज पार्टी की ओर से किसी तरह की तरह का भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की जगह सादगी से सेवा कार्य चलाया गया। उन्होंने कहा कि यह आंचल शिशु आश्रम भले ही संघ द्वारा संचालित है, लेकिन आश्रम में रह रहे बच्चों का भी सुनहरा भविष्य हो, इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी इनके साथ खड़ी है। भविष्य में भी इन बच्चों की मदद के लिए जो भी संभव होगा, उसके लिए पार्टी पूरी तरह से तत्पर रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से भेदभाव पर विश्वास नही करती है और सभी वंचित तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक मदद पहुंच सके। इसके लिए पार्टी सदैव तत्पर रहती है।

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि स्थापनाकाल से ही कांग्रेस पार्टी सामाजिक सौहार्द और गरीबों के उत्थान के संकल्प के साथ काम करती आ रही है और अब भी पार्टी कार्यकर्त्ता इसी परंपरा का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के प्रयास में जुटे हैं।

इस मौके पर तनवीर खान, गुलरेज अंसारी, फजल खान, नसीम अख्तर, अबुजर खान, अफसर खान, फारूक खान और तौसीफ खान समेत अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular