भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की 23-24 अक्टूबर को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं।आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संचालन समिति एवं विभिन्न विभागों के प्रभारियों की बैठक हुई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अपने अपने तय जबाबदेही पर कार्य करना शुरू करे।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस कार्यसमिति बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि देश भर से आने वाले अतिथियों का स्वागत-सत्कार में कही कोई कमी नही रहे,कार्यकर्ता इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखे।
झारखंड आने के बाद अतिथियों का आदर-सत्कार इस भाव से करे कि उन्हें यहां के कार्यकर्ताओं से अपनत्व का भाव प्रकट हो।
उन्होंने कहा कि अतिथियों के यहां से जाने के बाद राज्य की अच्छी छवि एवं अच्छी यादें लेकर जाय,इस बात को कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव,मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव,प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,एडवर्ड सोरेन,रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, केके गुप्ता, बिन्देश्वर उराँव,विजय मेलगंडी, सहित कई उपस्थित थे।
भाजपा अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक हेतु कार्यक्रम विभाग के प्रभारियों का विवरण:-
कार्यक्रम प्रभारी – बिंदेश्वर उराँव
स्वागत – अर्जुन मुंडा,सुजाता कच्छप ,सविता लिंडा
आवास विभाग – अवधेश सिंह चेरो , भोगेन सोरेन,भूषण पाट पिंगुवा
भोजन व्यवस्था – आनंद मुर्मू,रोशनी खलखो
यातायात एवं वाहन – नकुल तिर्की ,सुनील फकीरा कच्छप
पंजीयन व्यवस्था – बिरसा मिंज
मंच व्यवस्था – अनु लकड़ा, शिला मुंडा
सोशल मीडिया एवं आईटी – रवि मुंडा
प्रचार प्रसार एवं साज सज्जा विभाग – गणेश महली, सुलेन गाड़ी
सुरक्षा विभाग – मनोज सोरेन
आरक्षण एवं पूछ-ताछ विभाग – प्रेम कुमार बड़ाईक
सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम विभाग – रोशनी खलखो, राजेन्द्र मुंडा
विद्युत लाइट एवं साउंड व्यव्यस्था – जगरनाथ मुंडा
स्वच्छ्ता विभाग – सुकुमानी हेम्ब्रम
जल व्यवस्था – राम सिंह मुंडा
चिकित्सा विभाग – डॉ रामकुमार मांझी,जग्गरनाथ भगत
फूल माला व्यव्यस्था – नूतन पाहन
भंडारण एवं आपूर्ति विभाग – विजय मेलगंडी, रविन्द्र टुडू
मीडिया प्रबंधन/प्रेस वार्ता – अशोक बड़ाईक,राजेन्द्र मुंडा
प्रदर्शनी एवं पर्यटन विभाग – रवि मुंडा
कार्यालय विभाग – काजू सांडिल्य ,प्रेम कुमार बड़ाईक