Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखंड अलग राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों की याद में मेमोरियल...

झारखंड अलग राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों की याद में मेमोरियल पार्क का निर्माण कराई जाए- बंधु तिर्की

कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झारखंड आंदोलनकारियों के स्मरण में मेमोरियल पार्क निर्माण कराए जाने की मांग की है। श्री तिर्की ने अपने पत्र में कहा है एक लंबे संघर्ष के पश्चात झारखंड अलग राज्य का सपना सरकार हो सका है। आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के अथक परिश्रम, बलिदान एवं संघर्षों को भी भुलाया नहीं जा सकता है उनके नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी गई जिसमें कई आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। झारखंड अलग राज्य के 20 वर्षों के पश्चात पहली बार आपके नेतृत्व में आंदोलनकारियों को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है जिसमें आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ पुलिस की गोली से घायल 40% दिव्यांग हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी लाभ दिया जाएगा तथा शहीद परिवार के एक सदस्य को 7000 मासिक पेंशन का भी निर्णय लिया गया है जो सराहनीय पहल है। आप से मेरा आग्रह होगा कि झारखंड की राजधानी रांची शहर के आसपास स्थल चयन कर झारखंड आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों की याद में स्मृति पार्क का निर्माण कराई जाए तथा उक्त स्थल को प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जाए साथ ही पार्क को झारखंडी कला-संस्कृति, सभ्यता भाषा और रहन-सहन खासकर जनजातियों की जीवन शैली का बृहद केंद्र बनाया जाए,जिससे झारखंड के युवा इस स्थल पर आकर प्रेरणा ले सकें।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular