Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeझारखंडअखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के नए जिला प्रभारियों की सूची जारी

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के नए जिला प्रभारियों की सूची जारी

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष तथा राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो द्वारा वर्चुअल संवाद के माध्यम से अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) को राज्य स्तर पर सभी विश्वविद्यालय, जिला, प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तारीकरण एवं पुनर्गठन सहित 22 जून पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के विभिन्न इकाइयों से समन्वय स्थापित कर रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने दी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो जी से कई दिशा निर्देश प्राप्त हुआ हैं, छात्र इकाई की सांगठनिक स्थिति को मजबूत करते हुए छात्र एवं युवाओं के विषय पर मुखर होने एवं आवश्यकता अनुसार आंदोलनरत होने को कहा है।

विभिन्न स्तर पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के सांगठनिक विस्तार एवं पुनर्गठन के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी मनोनीत किया गया है-

राँची- गदाधर महतो , चेतन प्रकाश (सहप्रभारी) , लोहरदगा- लाल मनीष नाथ शाहदेव, गुमला – ज्योत्सना केरकेट्टा, खूंटी- ओम वर्मा, सिमडेगा- नीरज वर्मा, लातेहार – संदीप सिन्हा , गढ़वा – राजन कुमार रवि, पलामू- मुकेश कुमार मेहता, चतरा- अरविंद महतो, सूरज कुशवाहा (सह प्रभारी), हजारीबाग – संदीप सिन्हा, उदय मेहता (सह प्रभारी), रामगढ़ – राजेश महतो, धनबाद – हीरालाल महतो, बोकारो – कृष्णा महतो, गिरिडीह – बिनोद रजक, देवघर – कीर्ति कुमार, विक्की मेहरा (सह प्रभारी), कोडरमा- राजेश महतो, दुमका – दिलीप किस्कू, गोड्डा- निर्मल कुमार मंडल, साहेबगंज – रितेश कुमार महतो, जामताड़ा- संतोष राही, पाकुड़- जितेंद्र महतो, पूर्वी सिंहभूम – मनोज महतो, हेमन्त पाठक (सह प्रभारी), पश्चिमि सिंहभूम – दीपक पांडेय, सैम पटेल (सह प्रभारी), सरायकेला खरसांवा- राकेश दास, विमलेश मंडल (सह प्रभारी)

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular