Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची एवं अटल...

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची एवं अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर आई. आई .टी ( आई.एस.एम) फाउंडेशन , धनबाद के बीच में करार

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची एवं अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर आई. आई .टी ( आई.एस.एम) फाउंडेशन , धनबाद के बीच दिनांक 2 फरवरी 2022 को करार किया गया ताकि भारत सरकार द्वारा चलाई गई अटल इन्नोवेशन मिशन के अंतर्गत दोनों ही संस्थान अपना बहुमूल्य योगदान दे पाए |

अटल इन्नोवेशन मिशन का मुख्य उद्देश्य है कि वे नौजवानों के बीच एंटरप्रेन्योरशिप या उधमिता के गुण विकसित कर पाए ताकि नए-नए स्टार्टअप्स की शुरुआत हो पाए | यह दोनों संस्थान अपना बहुमूल्य योगदान एक इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में दे रहे हैं | झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची झारखण्ड राज्य में एक बिजनेस इनक्यूबेटर के होस्ट इंस्टिट्यूट के रूप में काम कर रहा है जहां पर कोई भी व्यक्ति अपने विशेष आइडिया के साथ आकर उसे एक प्रोडक्ट के रूप में तब्दील कर सकता है जिसको की बाद में कमर्शलाइज़ भी किया जाएगा ताकि मार्केट में वह सभी के उपयोग के लिए उपलब्ध हो बिजनेस इनक्यूबेटर स्कीम के तहत किसी व्यक्ति के आईडिया का चयन होने पर उनको भारत सरकार द्वारा प्रोडक्ट को डेवेलोप करने के लिए प्रोजेक्ट कॉस्ट का 80 % या अधिकतम 15 लाख की राशि उपलब्ध कराई जाएगी | दोनों ही संस्थानों में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर ,टेक्नोलॉजी और नॉलेज का प्रयोग कर नौजवान अपने आइडियाज पर काम कर पाएंगे | इस करार के तहत दोनों संस्थान आपस में तालमेल बनाते हुए एक दूसरे की मदद करके इस उद्देश्य को पूरा करने का कार्य करेंगे |

झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम रांची के प्राचार्य श्री महेश कुमार गुप्ता और अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर
आई. आई .टी ( आई.एस.एम) फाउंडेशन , धनबाद के सीईओ श्री अमित कुमार शुक्ला ने संय्कुत रूप से करार पर हस्तताक्षर किए | कार्यक्रम के दौरान दोनों ही संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे |

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular