Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीश्रम एवं मापतौल उप समिति की बैठक

श्रम एवं मापतौल उप समिति की बैठक

फेडरेशन चैंबर के श्रम एवं मापतौल उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई जिसमें श्रम, मापतौल एवं ईएसआईसी से जुडी समस्याओं पर चर्चा की गई। हजारीबाग में ईएसआईसी अस्पताल के खोले जाने की पहल का स्वागत करते हुए सदस्यों ने कहा कि निजी अस्पतालों की तर्ज पर ईएसआईसी अस्पताल द्वारा टेस्टिंग के लिए विभिन्न लैब से टाईअप किया जाना भी जरूरी है। इससे अधिकाधिक लाभार्थी लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार ऐसे जिले जहां ईएसआईसी द्वारा अब तक उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा 1000 से अधिक कर्मचारियों की संख्या वाले संस्थानों की सुविधा हेतु शहर के बीचों बीच डिस्पेंसरी व मेडिकल स्टोर (विशेषकर डाल्टनगंज व चाईबासा में) खोलने की पहल भी करनी चाहिए। सदस्यों ने यह भी कहा कि ईएसआईसी की योजनाओं का लाभ मिल सके, इस हेतु निगम द्वारा नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए।

पश्चिम सिंहभूम जिले में मापतौल पदाधिकारी के नहीं होने से जिले के व्यापारियों की कठिनाई को देखते हुए श्रम एवं मापतौल उप समिति चेयरमेन प्रमोद सारस्वत ने इस मामले में विभागीय सामंजस्य बनाकर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। बैठक के दौरान श्रम सुधार से संबंधित मुद्दों पर भी वार्ता की गई। यह सुझाया गया कि लाईसेंस प्राप्त करने की ऑनलाईन व्यवस्था में मानवीय हस्तक्षेप को दूर किया जाना जरूरी है। वर्तमान में सरकार की ईच्छाशक्ति के बावजूद भी लाइसेंस के आवेदनों के निपटारे में विलंब किया जाता है। यह भी कहा गया कि श्रम विभाग द्वारा गठित सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से लाभार्थियों को दी जानेवाली सुविधाएं विशेषकर श्रमिक मित्र जो नेक्सस बनाते हैं, समय से मिले, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है क्योंकि लाभ से वंचित होने पर लाभुकों को अनावश्यक रूप से आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पडता है। सदस्यों ने यह भी कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का निबंधन चल रहा है जिस क्रम में मनरेगा कर्मियों, ठेले, खोमचा आदि से जुडे श्रमिक बंधु स्वयं को निबंधित करा रहे हैं। चूंकि इस कार्य में सरकार फेलिसिटेटर की भूमिका में है अतः इस कार्य में प्रज्ञा केंद्रों का समुचित उपयोग करने हेतु आवश्यक निर्देश की आवश्यकता है ताकि श्रमिक अपने दस्तावेज लेकर जायें और उनका त्वरित निबंधन हो सके। प्रज्ञा केंद्र के उपयोग से अधिकाधिक श्रमिकों का निबंधन सुगमतापूर्वक कराया जा सकता है।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा, उपाध्यक्ष दीनदयाल बरनवाल, महासचिव राहुल मारू, कार्यकारिणी सदस्य किशोर मंत्री, अमित शर्मा, वरूण जालान, श्रम एवं मापतौल उप समिति चेयरमेन प्रमोद सारस्वत, सदस्य संजय अखौरी, मनोज बजाज उपस्थित थे।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular